उन्नाव दबंग भू माफियाओं को नहीं है खौफ बाबा के बुलडोजर का

गुड़िया रावत उन्नाव रिपोर्ट

ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से ग्राम समाज की जमीन पर किया गया अवैध कब्जा
उन्नाव (हसनगंज) एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार लगातार दबंग भू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा कसने में कसर नहीं छोड़ रही है और मुख्यमंत्री का आदेश है कि जो भी ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा किए हैं और तालाबों पर कब्जा किए हैं और तालाबों का अस्तित्व मिटा दिया है उनके ऊपर सख्त से सख्त जिलाधिकारी के माध्यम से कार्रवाई तय कर दी है लेकिन वहीं पर कुछ दबंग व्यक्ति सरकार के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
ग्राम पंचायत सकतपुर में सरकार की जमीन पर ग्राम प्रधान और लेखपाल की मिलीभगत से अवैध कब्जाकिया जा रहा है। समाज की जमीन पर लगभग 100 वर्ष गांव के पूर्वजों ने कच्चे आवास बनाने के लिए मिट्टी निकाली थी अब वह हो जगह एक विकराल तालाब के आकार में तब्दील हो गई है और उस तालाब में सैकड़ों घरों का पानी एकत्र होता है जिससे ग्राम वासियों को काफी सहूलियत प्राप्त होने लगी इसके पूर्व ग्रामीण अपने-अपने घरों के सामने घरों का पानी एकत्र करने के लिए गड्ढा खोदते थे लेकिन अब ग्राम वासियों के घरों का पानी उस तालाब में एकत्र होता है लेकिन इसी तरह से दबंग व्यक्ति ग्राम समाज की जमीन जो तालाब का आकार धारण किए हुए हैं उसको बंद कर देंगे और उसका अस्तित्व मिटा देंगे तो पुनः ग्राम वासियों को अपने अपने घरों के सामने गंदा पानी एकत्र करने के लिए गड्ढा खोदना पड़ेगा। लेकिन उसी गांव का निवासी दबंग भू माफिया याकूब पुत्र मुमताज अन्य व्यक्ति ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा मिट्टी डालकर मकान बनाने की नियत से किया है जिसकी सूचना लेखपाल को दी गई थी लेकिन लेखपाल विनय तिवारी मौके पर पहुंचकर सुविधा शुल्क लेकर मामले को अनदेखी में बदल दिया वहीं पर ग्राम प्रधान जीएस की जमीन पर अवैध कब्जा करवाने में भू माफियाओं का साथ दे रहे हैं। और दबंग भू माफियाओं पर एक बड़े सपा नेता का संरक्षण प्राप्त है।

Subscribe to my channel


