नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बने – बलराम
नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बने - बलराम

टूंडला फिरोजाबाद
*नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष बने – बलराम*
दिनांक 10/06/2023 को बीएलसी मोनिटोरींग सेंटर टूंडला के प्रागण मे नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कामरेड बलराम का नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की तीनों शाखाओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया जिसमे भारी संख्या मे कर्मचारियो ने उत्साह से भाग लिया पूर्व मे कामरेड बलराम कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष / प्रयागराज के पद पदस्थ थे | वर्तमान मे यूनियन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उनकी यूनियन के प्रति लगन को देखते हुये कामरेड बलराम को मंडल अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मिती द्वारा निर्वाचित किया गया | इस कार्यक्रम मे नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कामरेड बलराम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये रेल कर्मचारियो से संबन्धित सभी समस्याओ को जल्दी ही निवारण करने का आश्वासन दिया जिसमे पुरानी पेंशन की बहाली व एनपीएस योजना को खत्म करने के मुद्दो को प्रमुखता देते हुये अपनी बात रखी एवम शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी ने कहा की नए मंडल अध्यक्ष सभी कर्मचारियों की समस्याओं का पूर्ण निराकरण कराएंगे एवम जल्द ही पुरानी पेंशन भी बहाल होगी इस कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह द्वारा किया गया एंव नेत्तृत्व शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी व सरदार सिंह ने किया | इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से के.पी सिंह , सरदार सिंह , जय किशन अजवानी , दीपक कुमार शर्मा , अमित पाल सिंह , सुनील कुमार , विनोद यादव ,मृत्युंजय शर्मा .सरफराज अहमद , देवेश गौतम , वरुण तोमर , संदीप सिंह , गजाला , रंजीत कुमार , राजेंद्र सिंह, मनोज मीना, संजीव यादव , हरपाल सिंह , मुकेश कुमार , नथोली राम मीना , संतोष कुमार , पिनाकी सरकार , दिनेश कुमार , संजय कुमार , इमरान अहमद , मो0 साजिद , नरेंद्र कुमार ,विनीत कुमार , रूप किशोर , लखन मीना , राम कुमार मीना , अजब सिंह , मीना देवी , राकेश यादव , सविता अग्रवाल , राम किशन मीना , ब्रिज राज सिंह आदि उपस्थित रहे |
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



