नगर शिकोहाबाद में स्थित रोटी बैंक के सामने शिव मंदिर के दानपात्र को चोरों ने बनाया अपना निशाना ताला तोड़कर उड़ा ले गए नगदी
नगर शिकोहाबाद में स्थित रोटी बैंक के सामने शिव मंदिर के दानपात्र को चोरों ने बनाया अपना निशाना ताला तोड़कर उड़ा ले गए नगदी

*नगर शिकोहाबाद में स्थित रोटी बैंक के सामने शिव मंदिर के दानपात्र को चोरों ने बनाया अपना निशाना ताला तोड़कर उड़ा ले गए नगदी*
पूरा मामला नगर शिकोहाबाद में स्थित रोटी बैंक के सामने शिव मंदिर से जुड़ा हुआ है
आज दिनांक 27 6 2023 को शिव भक्तों में उस समय आक्रोश छा गया जब
फिरोजाबाद। जिले के शिकोहाबाद एटा रोड स्थित रोटी बैंक शिव मंदिर को सोमवार रात को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर में रखे दानपात्र का ताला तोडकर नकदी चुरा ले गए। सुबह पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार बीती रात शिव मंदिर में अज्ञात चोर अंदर घुस गए। चोरों ने यहां रखे दानपात्र का ताला तोड दिया। चोर यहां से नगदी चुराकर ले गए।
सुबह जब श्रद्धालु मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो मंदिर में रखा सामान अस्त-व्यस्त देखकर चोरी की वारदात का पता चला। मंदिर में चोरी की घटना की सूचना पाकर मौके पर रोटी बैक के पदाधिकारी भी मौके पर पहुॅच गये। जहाॅ सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा मय पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुॅचे और जाॅच पडताल की। इस संबध में थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर आते ही कार्यवाही की जायेगी। वहीं पास ही में एक लोडर भी चोरों ने निशाना बनाया। जिसे चोर चोरी कर ले गये। इस संबन्ध में पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है।
वाइट स० हरचरन सिंह
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


