Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल। तीन राउंड फायरिंग में दो गोली लगी

गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल। तीन राउंड फायरिंग में दो गोली लगी

Spread the love

*संवाददाता ;-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* गोली मारकर व्यक्ति को किया घायल। तीन राउंड फायरिंग में दो गोली लगी। सात से आठ बदमाशों ने मिलकर किया हमला।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहाँ आज शुक्रवार को सुबह में जमीनी विवाद में एक 45 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात लोगों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया।व्यक्ति को 2 गोली मारी गयी है और पैर में लगी है गोली।सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जख्मी व्यक्ति को निजी क्लिनिक पहुंचाया जहाँ जख्मी इलाजरत है।घटना सहरसा जिले के सोनवर्षा राज थानां क्षेत्र के परमिनियाँ गांव के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जख्मी व्यक्ति का नाम बिस्वजीत सिंह है और सहरसा जिले के सोनवर्षा कचहरी थानां क्षेत्र के भरोली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।वहीं इस घटना को लेकर जख्मी बिस्वजीत सिंह ने विजय सिंह पर गोली चलाने का आरोप लगा रहा है।जो जिले के पतरघट ओपी क्षेत्र के पामा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है।उनकी माने तो प्री प्लानिंग करके गोली मारा है।हम अपनी जमीन पर थे परमिनियाँ में।उसी जगह वो लोग सात आठ आदमी से आया और गोली चलाना शुरू कर दिया।हमपर तीन गोली चलाया गया है जिसमें दो गोली हमको लगा है।
वहीं इस घटना को लेकर सोनवर्षा कचहरी थानां से आये सब इंस्पेक्टर काजल कुमारी की माने तो एक व्यक्ति को परमिनियाँ में गोली मारी गयी है।सूचना मिलते ही जख्मी व्यक्ति को निजी क्लिनिक में लेकर आये हैं।जहाँ जख्मी का इलाज चल रहा है।और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।गोली बारी की घटना जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है।जख्मी के अभी आवेदन नहीं दिया गया है।आवेदन मिलने के बाद पता चलेगा जो कौन इस गोली की घटना को अंजाम दिया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com