फिरोजाबाद सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में केक काटकर मनाया बाल दिवस
सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में केक काटकर मनाया बाल दिवस

फिरोजाबाद: सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में केक काटकर मनाया बाल दिवस
फिरोजाबाद। सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संस्थान की प्रदेश अध्यक्ष जया शर्मा ने बच्चों के बीच केक काटकर बाल दिवस मनाया। वहीं बच्चों को अंकल चिप्स व पेटीज वितरित की। इस अवसर पर जय शर्मा ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे, इसीलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा कहकर संबोधित करते थे। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान दास शंखवार, चंद्रकांता शंखबार, डा. दुर्गेश यादव, रेखा वर्मा, प्रयागदत्त शर्मा, छोटेलाल यादव, मनोज यादव, ओमकार शंखवार आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel

