
*सहरसा :-* 20 फीट गड्डे में गिरी जज की कार। सहरसा में न्यायाधीश के पिता और 2 चाचा की मौत, बेटा-भगना और खुद हुए जख्मी।
ख़बर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां आज सोमवार 26जून को सुबह में अज्ञात चार चक्का वाहन ने दूसरे चार चक्का वाहन में मारी ठोकड़।ठोकड़ लगने के बाद अनियंत्रित होकर 20 फिट गड्ढे में पलटी।जिसमें चार चक्का वाहन पर सवार 3 लोगों की मौत हो गयी तो वहीं 3 लोग जख्मी हो गया।जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटें लगी है जिसको सहरसा के निजी क्लिनिक में भर्ती करवाया गया है।घटना सहरसा जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत भटोनि पंचायत के टेंगराहा मोर के पास की बतायी जा रही है।वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जुटी जांच में।
मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग चार चक्का वाहन पर सवार होकर बीते कल रविवार को अपने गांव सरडीहा से सहजादपुर गये थे फलदान समारोह में।फलदान समारोह से आज सोमवार को सभी लोग वापिस आ रहे थे अपने गांव सरडीहा।उसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात चार चक्का वाहन दूसरे चार चक्का वाहन में ठोकड़ मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर 20 फिट गड्ढे में गिर गयी।जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग जख्मी हो गया है।सभी जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती है।सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।मरने वाले में 65 वर्षीय रंजीत सिंह,70 वर्षीय नारद सिंह,55 वर्षीय सचिन सिंह है।तो वहीं जख्मी में प्रफुल कुमार सिंह सहित दो बच्चा सामिल है।बच्चे का नाम मयंक राठौड़ जिसकी उम्र 7 साल है और दूसरे बच्चे का नाम नितिन कुमार जिसकी उम्र 6 साल बताया जा रहा है।
वहीं परिजन मदनजीत सिंह चौहान की माने तो सभी लोग फलदान में अपने गांव सरडीहा से सहजादपुर गये थे।सहजादपुर से फलदान करके आज सोमवार को सुबह अपने गांव लौट रहे थे उसी दौरान रास्ते में कोई अज्ञात वाहन ठोकड़ मार दिया जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया।जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन लोग जख्मी हो गया।जिसमें प्रफुल सिंह जो पटना में न्यायाधीश के पद पर पदस्थापित है और दो बच्चा भी जख्मी है।सभी जख्मी निजी क्लिनिक में भर्ती है।
Subscribe to my channel


