पाकुड़ महा अष्टमी की पूजा संपन्न, श्रद्धालुओं ने दी पुष्पांजलि

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
छोटी अलीगंज पाकुड़ में मेले में उमड़ी भीड़
पाकुड़। जिले भर के कई स्थानों में चैती दुर्गा बसंती दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है। पाकुड़ शहरी क्षेत्र के छोटी अलीगंज एवं हाई स्कूल रोड में बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा की आराधना की जा रही है। कलश स्थापना के साथ पूरे विधि विधान के साथ पूजा प्रारंभ है। शनिवार को महा अष्टमी के शुभ अवसर पर छोटी अलीगंज एवं हाई स्कूल रोड स्थित पूजा पंडालों में भक्तों की काफी भीड़ देखी गई
भक्त महा अष्टमी के भोग चढ़ाएं एवं मां के दर्शन किए भक्त धूप दीप नैवेद्य आदि पूजन सामग्री से मां की पूजा अर्चना की एवं महा अष्टमी की पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर छोटी गली गंज स्थित पूजा पंडाल के निकट 2 वर्षों के बाद मेले का आयोजन किया गया है ।जहां बच्चे झूला खिलौना एवं तरह-तरह के खाने-पीने का व्यंजन आदि का आनंद उठा रहे हैं। महा अष्टमी के शुभ अवसर पर पंडालों में प्रसाद वितरण किए जा रहे हैं। पूजा कमेटी द्वारा पूजन स्थल पर विशेष निगरानी की जा रही है। इधर जिला प्रशासन ने अभद्र गीत संगीत बजाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है जिला प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कोई भी ऐसा गीत संगीत ना बजाया जाए जिससे कि आपसी भाईचारा और सौहाद्र बिगड़ने वाला हो। यदि ऐसा हुआ तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Subscribe to my channel


