BreakingprobivPublicUncategorizedबिहारशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

Spread the love

लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का डीआईजी ने दिया निर्देश, तीनों जिलों के एसपी के साथ की समीक्षा

थाना और अनुसंधानकर्तावार मासिक लक्ष्य निर्धारित करने का आदेश, नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर भी दिया जोर

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिले में लंबित कांडों की जिलावार समीक्षा की। बैठक में मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक डॉ. संदीप सिंह, सहरसा के पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिहाग एवं सुपौल के पुलिस अधीक्षक श्री सरथ आर.एस. उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान डीआईजी ने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए थाना एवं अनुसंधानकर्तावार मासिक लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लक्ष्य निर्धारण में नए मामलों के साथ पुराने लंबित कांडों को भी शामिल किया जाए। जिन मामलों में जख्म प्रतिवेदन एवं अंतिम चिकित्सीय मंतव्य लंबित हैं, उनकी अस्पतालवार सूची तैयार कर जिला पदाधिकारी एवं सिविल सर्जन को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया।
वहीं, विधि-विज्ञान प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट लंबित रहने वाले मामलों में संबंधित निदेशक को पत्र भेजने तथा पूर्व में भेजे गए पत्रों पर स्मार-पत्र जारी करने को कहा गया। स्थानांतरण के बाद दूसरे स्थान पर जा चुके पुलिस पदाधिकारियों के पास लंबित कांडों का प्रभार रहने की स्थिति में तत्काल विधिवत प्रभार हस्तांतरित कराने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षकों को कांडवार प्रभार ग्रहण की तिथि का सत्यापन कर 28 नवंबर 2026 तक प्रतिवेदन डीआईजी कार्यालय में जमा करने को कहा गया।
डीआईजी ने कांडों के निष्पादन का सत्यापन अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं सीसीटीएनएस की प्रविष्टियों से करने, अंतिम प्रपत्र समर्पित नहीं किए गए मामलों को अलग से चिह्नित कर शीघ्र निष्पादित कराने तथा चिन्हित मामलों में अभियोजन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से न्यायालय में त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
बैठक में नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। तीनों जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने जिले के थानाध्यक्षों के माध्यम से अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण और तस्करी से संबंधित शिकायतों की थानावार समीक्षा कराने को कहा गया।
इसके साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभाव, उपचार एवं परामर्श की सुविधाओं तथा अवैध नशे के कारोबार की सूचना देने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी।
डीआईजी ने नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों एवं उनके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नजदीकी उपचार एवं परामर्श केंद्रों से जोड़ने तथा प्रत्येक थाने में इन केंद्रों के पते और संपर्क नंबर उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि लंबित कांडों के निष्पादन को लेकर 23 नवंबर से ही कोशी क्षेत्र के तीनों जिलों में प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में बिहार पुलिस मुख्यालय से भी आवश्यक निर्देश प्राप्त हैं।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com