Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने शुरू की गरीब जनजागरण यात्रा

Spread the love

– समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने फीता काटकर किया शुभारम्भ, सवायजपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव से गुजरेगी यात्रा

20 अक्टूबर, 2021, बुधवार

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के सांडी विकासखंड स्थित बरौलिया पुल से बुधवार को मिशन आत्मसन्तुष्टि संस्था ने गरीब जनजागरण यात्रा शुरू की। इसका शुभारंभ हरदोई जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने किया। गरीब जनजागरण यात्रा विधानसभा सवायजपुर के प्रत्येक गांव में।जाएगी। यात्रा के दौरान गरीब, पीड़ित, शोषित परिवार एवं योजनाओं के लाभ से वंचित ग्रामीणों का सर्वे कर आर्थिक मदद की जाएगी। बुधवार को यात्रा के प्रथम दिवस पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने ग्रामसभा बरौलिया, भटौली, हरिवंशापुर, गुर्रा, नोनखारा में जनसंपर्क किया। इस दौरान संस्था के संरक्षक और सवायजपुर विधानसभा के प्रत्याशी राजवर्धन सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।

गरीब जनजागरण यात्रा का शुभारंभ करते हुए संस्था के संरक्षक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि हरदोई जनपद के सबसे पिछड़े सवायजपुर को भी अब विकास की बाट नहीं जोहनी पड़ेगी। क्षेत्र की जनता ने बदलाव का रास्ता अपना लिया है। आगामी विधानसभा चुनाव में काम करने वाले को ही विजयश्री हासिल होगी। जो जनता के दुःख-सुख में भागीदार बनेगा, उसी को जनता अपने सिर-आंखों पर बैठाएगी। अब झूठे वादों के साथ राजनीति करने वालों को जनता सबक सिखाएगी। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नागरिकों ने राजवर्धन सिंह को विजयश्री दिलाने के लिए संकल्प लिया। ग्रामीणों ने कहा कि राजवर्धन सिंह कोरोना काल से लेकर हमारे यहाँ दुःख-सुख में हमेशा खड़े रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने बिना किसी स्वार्थ के ज़रूरत के वक्त हमारा सहयोग किया है, इसलिए अब उनके लिए कुछ करने का समय आ गया है। इस पर संस्था संरक्षक राजवर्धन सिंह ने सबका आभार जताते हुए अपना संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि मेरा हर एक क्षण सवायजपुर की जनता के लिए समर्पित है। रिपोर्ट- *आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार**

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com