Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मार्ग पर दौड़ते कन्टेनर में लगी आग हजारों का सामान स्वाहा

मार्ग पर दौड़ते कन्टेनर में लगी आग हजारों का सामान स्वाहा

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

मार्ग पर दौड़ते कन्टेनर में लगी आग हजारों का सामान स्वाहा
टूंडला, नगर के हाई-वे पर एक कन्टेनर में अचानक से आग लग गयी। चालक व परिचालक ने गाड़ी कूदकर अपनी जान बचायी। मोके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग से कन्टेनर को हटवाया तथा सामान को दूसरे वाहन में भरवाया।
घटना शुक्रवार की सुबह लगभग साढे सात बजे ही हेै जहां पर हरियाणा से एक कन्टेनर आ रहा था जिसमें एमई जोम कम्पनी का सामान जिसमे ंकूलर, फ्रिज, टीवी, पंखे व कुछ कास्मेटिक का सामान भरा था। यह कन्टेनर जैसे ही गांव मोहम्मदाबाद के निकट पहुंचा वैसे ही उसमें अचानक से आग लग गयी। आग लगते ही चालक व परिचालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचायी। कन्टेनर में आग इतनी भीषण थी कि उसमे ंरखा सभी सामान राख हो गया जहां तक कन्टेनर के टायर भी नहीं बचे वे भी जलकर राख हो गये। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने कन्टेनर को जेसीबी के माध्यम से मार्ग से हटवाया तथा जले हुए सामान को दूसरे वाहन से मार्ग से हटाया।

 

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com