Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर।

सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफर।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बीते देर रात मंगलवार 6 जून को अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप जख्मी हो गया।जिसमें एक 20 वर्षीय युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो वहीं दूसरा जख्मी गम्भीर अवस्था में जख्मी हो गया।सूचना मिलते ही बनगांव थानां की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मानवता का परिचय देते हुए दोनो जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती जहां एक जख्मी को डॉ ने मृत घोषित कर दिया तो वहीं दूसरा जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।घटना सहरसा जिले के बनगांव थानां अंतर्गत ढोली मोहनपुर नहर के पास की बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मोहम्मद सालीम जिसकी उम्र 20 वर्ष था।और अपने ननिहाल चकमका इस्लामपुर ननिहाल से अपने मामा मोहम्मद सोनू के साथ सहरसा जिले के दिघीया गांव अपने घर जा रहा था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में ठोकर मार दी जिससे भगिना मोहम्मद सालीम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी तो वहीं मोटरसाइकिल चला रहे मामा मोहम्मद सोनू गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।वहीं सूचना मिलते ही बनगांव थानां की पुलिस दोनो जख्मी को अपनी गाड़ी में लेकर सदर अस्पताल लेकर आया जहां भगिना मोहम्मद सालिम को डॉ ने मृत घोषित कर दिया और जख्मी मामा मोहम्मद सोनू को डॉ बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।वहीं मृतक मोहम्मद सालिम का आज बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में बनगांव थानां की पुलिस जुटी हुई है।
वहीं परिजन मोहम्मद इस्लाम ने इस घटना को लेकर बताया कि मोहम्मद सोनू जो मृतक सालिम का मामा था वो अपने भगिना मोहम्मद सालिम को अपने ननिहाल से लेकर अपने भगिना को घर पहुंचाने देर रात जा रहा था।उसी दौरान अज्ञात वाहन के द्वारा मोटरसाइकिल में ठोकर मार दिया।जिससे मोहम्मद सलीम की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।और मामा गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया जिसको डॉ ने पीएमसीएच कर दिया ।उन्होंने ये भी बताया कि सरकार से मांग करते हैं कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाय।
वहीं बनगांव थानां अध्य्क्ष बिनोद सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की ठोकर लगने से दो व्यक्ति जख्मी हुआ था जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी है और दूसरे जख्मी को डॉ बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है।बहरहाल अज्ञात वाहन की खोज की जा रही है।जांच की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com