Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

सिलेंडर फटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत ,पांच घायल

सिलेंडर फटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत ,पांच घायल

Spread the love

*जिला फिरोजाबाद में स्तिथि थाना रामगढ क्षेत्र के अन्तर्गत सिलेंडर फटने से 12 वर्षीय बालिका की मौत ,पांच घायल*

पूरा मामला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मोमिन नगर से जुडा है

आज दिनांक 24 5 2023 को
फिरोजाबाद में घरेलू सिलेंडर में आग लगने से एक बालिका की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बालिकाएं और एक महिला समेत 5 लोग झुलस गए । सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के मोमिन नगर की है। बताया जाता है कि एक घर में घरेलू गैस सिलेंडर पर काम करते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई आग इतनी भीषण थी कि जिसकी चपेट में आने से एक करीब 12 वर्षीय बालिका खुशी पुत्री भूरा की जलने से मौत हो गई। वहीं, दो बालिकाएं व एक महिला भी समेत 5 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही घटना की जानकारों पर पहुंचे एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिसकर्मी ने बहादुरी का परिचय देते हुए घर में आग लगे हुए सिलेंडर को बाहर निकाला इसके साथ ही आग में झुलसे हुए को अस्पताल पहुंचाने में भी काफी मदद की फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और सभी घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया है जहाँ सभी का उपचार किया ज रहा है

बाईट सर्वेश मिश्रा एसपी सिटी

*जिला फिरोजाबाद सेअरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com