बेख़ौफ़ बदमाशों ने शत्रुघ्न यादव को पेट में मारी गोली
बेख़ौफ़ बदमाशों ने शत्रुघ्न यादव को पेट में मारी गोली

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बेख़ौफ़ बदमाशों ने शत्रुघ्न यादव को पेट में मारी गोली। जख्मी अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां आज देर रात सोमवार 24 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने देर रात 60 वर्षीय बुजुर्ग शत्रुघन यादव को पेट में गोली मारकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजनों ने जख्मी को सदर अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां डॉ ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।लेकिन परिजन जख्मी को सहरसा के निजी नर्सिंग होम में करवाया भर्ती जहां जख्मी इलाजरत है।घटना सदर थाना क्षेत्र के बैजनाथ पट्टी गांव स्थित स्कूल के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस जांच में जुट गयी है।
वहीं जख्मी की भतीजी बुलबुल कुमारी ने बतायी की जमीन का झगड़ा था और बोलता भी था जमीन दो नहीं तो मर देंगे।बुलबुल कुमारी ने ये भी बतायी की मेरे अंकल और उसका लड़का गोली मारा है।जिसका नाम सचिन कुमार है और जयकृष्ण यादव है।यही दोनो गोली मारा है।
इस गोली की घटना को लेकर परिजन कमल किशोर यादव ने बताया कि शत्रुघन यादव सिमराहा गांव स्थित आटा चक्की पर से काम कर घर लौट रहा था उसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों के द्वारा पीछे से गोली मारकर जख्मी कर दिया।और फरार हो गया।
सदर थाना अध्य्क्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शत्रुघन यादव को अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया है।यह घटना जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है।जांच की जा रही है।जो भी इस घटना में शामिल है उसे बख्शा नहीं जाएगा।
*BYTE :-* परिजन कमल किशोर यादव।
*BYTE :-* जख्मी की भतीजी बुलबुल कुमारी।
Subscribe to my channel

