पाकुड:पाकुड़ पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय वेबिनार का आयोजन

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
स्थानीय पाकुड़ पॉलिटेक्निक में सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (SMIT), गंगटोक के सहयोग से दिनांक 05 अगस्त से 07 अगस्त 2021 तक तीन दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया I “फ्यूचर प्रोस्पेक्ट एंड ओपोर्चुनिटी इन इंजीनियरिंग” विषय पर आयोजित वेबिनार में SMIT के वरिष्ठ शिक्षकगण डॉ ओ. पी. सिंह (इलेक्ट्रिकल विभाग), डॉ ए. पी. तिवारी (मैकेनिकल विभाग), प्रो. पी. के. महतो (मैकेनिकल विभाग), डॉ शब्बिरुद्दीन (इलेक्ट्रिकल विभाग) एवं प्रो. एस. सरकार (सिविल विभाग) मुख्य वक्ता थे I
तीन दिवसीय इस वेबिनार में पाकुड़ पॉलिटेक्निक के तृतीय वर्ष के लगभग 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपने स्वर्णिम भविष्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया I वक्ताओं ने बारी बारी से अपने विभाग की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी और साथ ही इससे जुड़े भविष्य की अपार संभावनाओं से अवगत कराया I
पाकुड़ पॉलिटेक्निक के निदेशक श्री अभिजीत कुमार ने कहा की हम अपने विद्यार्थियों को सफलता की नयी उंचाइयो तक पहुचाना चाहते है जिसके लिए यह जरुरी है की छात्रों को अपने विभाग से संबंधित सभी जानकारी हो I तभी वे अपने भविष्य में सही और सटीक निर्णय ले सकें I
वेबिनार का शुभारम्भ पाकुड़ पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ सरोज कुमार पाढ़ी ने किया और संचालन संसथान के इलेक्ट्रिकल विभाग के शिक्षक श्री डी. के. साहू और मैकेनिकल विभाग के शिक्षक श्री गौतम शर्मा ने किया I
इस आयोजन से सभी विद्यार्थी काफी उत्साहित थे और उन्होंने अनुरोध किया की ऐसा आयोजन हमेशा होते रहना चाहिए
Subscribe to my channel


