BreakingPublicअजब-गजबबिहारस्थानीय खबरें

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

Spread the love

लोकेशन   सहरसा
संवाददाता   विकास कुमार 7545820714

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

सहरसा जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना बैजनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीएल कॉलेज के पास की बताई जा रही है, जहाँ अज्ञात वाहन की ठोकर से विकास कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घटना गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास की है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई गई। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद शव को सहरसा सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com