
टूंडला फिरोजाबाद
नगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
तहसील प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा नगर में पुलिस बल के साथअतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। इस दौरान वीआईपी मार्ग स्टेशन रोड पर बुलडोजर चलाया गया। जिससे नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
मंगलवार को एसडीएम सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व क्षेत्राधिकारी हरिमोहन सिंह ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी व इस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं अन्य थानों की पुलिस बल के साथ नगर के स्टेशन रोड पर हो रहे। अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए। बुलडोजर के साथ नगर पालिका कर्मचारियों को लेकर पहुंचे। और उन्होंने दुकानों के सामने एवं नाले पर हो रहे अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इस दौरान नगर केअन्य दुकानदारों में हड़कंप मचा गया जिन दुकानदारों ने नाले के ऊपर पटिया लगाकर ढक दिया था एसे नौ दुकानदारों के चालान काट दिए गए इस दौरान एसडीएम टूंडला सत्येंद्र सिंह ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि फिर से कोई दुकानदार अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



