नहर टूटने से खेत में घुसा पानी किसान को लाखों का नुकसान
नहर टूटने से खेत में घुसा पानी किसान को लाखों का नुकसान

नहर टूटने से खेत में घुसा पानी किसान को लाखों का नुकसान
सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड अंतर्गत
पंचायत किसनपुर में भजन पट्टी साइफन नहर से उतर 250 गज के दूरी में रात में नहर टूटने से पूरब एवम पश्चिम दिशा में पानी का असर देखा गया। कई खेतों में नहर का पानी घुस गया। इससे खेत में लगी गेहूं एवम मकई की फसलों में काफी नुकसान हुआ है। गेहूं पानी में बह गए वहीं गेहूं खेत में ही बिखर गया। किसानों एवम ग्रामीणों ने एसडीओ नहरी विभाग एवम जेई को भी सूचना दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के लापरवाही से नहर टूटा है। वही पर किसान नुकसान की भरपाई करने की मांग की है। करीब 10-12 एकड़ भूमि पर गेहूं की फसल एवम मकई को नुकसान बताया गया है। ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में अंचल अधिकारी को भी सूचना दिया गया।
मौके पर मौजूद जिप सदस्य डॉक्टर मिथिलेश कुमार राणा उर्फ मुन्ना यादव, बालकृष्ण कुमार, प्रभास कुमार, संजय यादव, विपिन यादव, अवधेश यादव, राजाराम यादव उदयकांत ठाकुर, शालिग्राम यादव अंतराम यादव, शिवदत्त यादव, मनीष कुमार, जोगिंदर यादव, राजेंद्र यादव सीताराम यादव, वकील यादव, अनिल यादव, श्याम किशोर यादव,विजय कुमार उर्फ मंटू यादव, मनीष कुमार, एवं अन्य ग्रामीणों मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


