Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

असामाजिक तत्वों के द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों में बना तनाव का माहौल

असामाजिक तत्वों के द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों में बना तनाव का माहौल

Spread the love

थाना नारखी क्षेत्र के अंतर्गत गांव जाखरी में असामाजिक तत्वों के द्वारा अंबेडकर की प्रतिमा को किया गया क्षतिग्रस्त स्थानीय लोगों में बना तनाव का माहौल

फ़िरोज़ाबाद के नारखी थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की। मौके पर काफी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने माहौल को भांपते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव जाखई में सरकारी ट्यूबवैल के सामने अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई थी। मंगलवार सुबह वहां से गुजर रहे कुछ लोगों को मूर्ति का हाथ टूटा हुआ नजर आया। मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने की शिकायत पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना नारखी और रजावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि किन्हीं असामाजिक तत्वों के द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त किया गया है। जल्द ही नई मूर्ति लगवाई जाए और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। पुलिस ने इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल भीम आर्मी के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे हैं वहीं पर उपस्थित ग्रामीण प्रधान जाटऊ डाँ बारे लाल अध्यक्ष नरेश कुमार पूरन सिंह के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया मैं हर रोज इसी ट्यूबवेल पर सोता हूं लेकिन आज रात्रि में ही किसी ने बाबा साहब की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया है

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com