थाना कोसीकलां पुलिस व एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही
थाना कोसीकलां पुलिस व एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही

*थाना कोसीकलां पुलिस व एस0ओ0जी0 व सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में थाना मगोर्रा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 01.02.2023 पुलिस टीम के साथ पुलिस मुजामत व सरकारी शस्त्र लूट के अभियोग में नामित वांछित अभियुक्त व 25,000/- रू0 का इनामियां पुलिस मुठभेड के दौरान घायल/गिरफ्तार, कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर तथा एक चोरी की मोटर साईकिल बरामद।*
अवगत कराना है कि अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में थाना कोसीकलां पुलिस व एस0ओ0जी0 व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोसीकलां क्षेत्रान्तर्गत कांमर बिछौर बम्बा के पास मुठभेड़ के दौरान थाना मगोर्रा पर सरकारी शस्त्र लूट एव पुलिस मुजामत के अभियोग मु0अ0स0 0031/2023 धारा 147/148/149/332/333/307/353/395 भादवि व 7 C.L.A. एक्ट का नामित वांछित अभियुक्त व 25,000/- रू0 का इनामियां सतेन्द्र पुत्र श्याम निवासी बण्डपुरा थाना मगोर्रा जनपद मथुरा को घायल/गिरफ्तार किया गया, कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 02 अदद खोखा व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर तथा एक चोरी की मोटर साईकिल (स्पलेण्डर प्लस) बरामद । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु सी0एच0सी0 कोसीकलां भेजकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । साथी अभियुक्त नरेश पुत्र देवेन्द्र निवासी शहरी मदनगढ़ी थाना गोण्ड़ा जनपद अलीगढ़ मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है ।
*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त–*
सतेन्द्र पुत्र श्याम निवासी बण्डपुरा थाना मगोर्रा जनपद मथुरा
*बरामदगी –*
1-एक चोरी की मोटर साईकिल (स्पलेण्डर प्लस)
2- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 02 खोखा व 02 जिंदा कारतूस .315 बोर
*आपराधिक इतिहास–*
मु0अ0स0 0031/2023 धारा 147/148/149/332/333/307/353/395 भादवि व 7 C.L.A. एक्ट थाना मगोर्रा
*नोट-* दिनांक 01.02.2023 की रात्रि को थाना मगोर्रा पुलिस महिला के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर गाँव बण्डपुरा पहुँची जहाँ पर आरोपियों ने पुलिस पर छत से पथराव किया तथा ट्रैक्टर चढाते हुए व लाठी-डन्डों से पुलिस टीम पर प्रहार किया गया तथा एक सरकारी शस्त्र अभियुक्तों द्वारा छीन लिया गया था, जिसमें थाना मगोर्रा पर मु0अ0स0 0031/2023 धारा 147/148/149/332/333/307/353/395 भादवि व 7 C.L.A. एक्ट पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग में नामित वांछित व 25,000/- रू0 के इनामियां अभियुक्त सतेन्द्र को दौराने मुठभेड़ गिरफ्तार/घायल किया गया है। अन्य अभियोगों की जानकारी पुलिस द्वारा की जा रही है ।
*मीडिया सैल*
*मथुरा पुलिस
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


