Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रोड पर दौड़ने के दौरान रौंदा। दोनों युवकों का इलाज के दौरान मौत।

अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रोड पर दौड़ने के दौरान रौंदा। दोनों युवकों का इलाज के दौरान मौत।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रोड पर दौड़ने के दौरान रौंदा। दोनों युवकों का इलाज के दौरान मौत।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से है जहां बीते रविवार 2 अप्रैल को अज्ञात वाहन ने दो युवकों को रोड पर दौड़ने के दौरान रौंदा।दोनो युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर दोनो जख्मी को सहरसा के निजी अस्पताल में करवाया भर्ती।जहां आज सोमवार 3 अप्रैल को देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी।घटना सहरसा जिले के महिषी थानां क्षेत्र के नयानगर के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर जुटी जांच में।
बतातें चलें कि दोनो मृत युवक में एक का नाम इंद्रदेव कुमार उम्र 18 वर्ष और दूसरे मृत युवक का नाम श्याम कुमार उम्र 16 वर्ष था।जो बनगांव थानां क्षेत्र के चैनपुर गांव वार्ड नं 6 का रहने वाला बताया जा रहा है।दोनो युवक बीते रविवार को महिषी थानां क्षेत्र के नयानगर स्थित रोड पर दौर रहा था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनो युवक को रौंदते हुए भाग निकला ।जिस दौरान दोनो युवक गंभीर अवस्था में जख्मी हो गया था।और सोमवार को देर रात दोनो युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया।मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
वहीं मृतक युवक की पिता महेश सादा की माने तो दोनो लड़का दौड़ने रोड पर गया हुआ था।उसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकड़ मारकर भाग गया।दोनो लड़का रोड पर बेहोश पड़ा हुआ था।उसके बाद कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली तो घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो लड़का को जख्मी अवस्था में सहरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाये।जहां आज सोमवार 3 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गयी।
वहीं महिषी थानां अध्य्क्ष शिवशंकर कुमार ठाकुर ने बताया कि महिषी थाना क्षेत्र अंतर्गत नयानगर स्थित रोड पर अज्ञात वाहन ने दोनो युवक को ठोकर मारकर फरार हो गया था।जिसमें दोनो युवक जख्मी हो गया था।और आज इलाज के दौरान दोनो ययवक की मौत हो गयी।उन्होंने ये भी बताया कि दोनो मृत युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com