Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा 13 दिन के बाद गरदाहा मठ मंदिर के किनारे फेंका हुआ मूर्ति मिला

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को गरदाहा मठ स्थित मंदिर से 4 फरवरी की रात्रि में चोरी गई श्रीराधा व कृष्ण जी की मूर्ति तेरह दिन बाद क्षतिग्रस्त अवस्था में गुरुवार को मंदिर के पीछे के दिवार से सटी हुई फेकी हुई मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे पहले विजय कुमार के पंद्रह बर्षिय पुत्र अंकित कुमार के द्वारा मूर्ति देखा गया। इस संबंध में अंकित ने बताया कि घर से बांध पर गया था और बांध से वापस घर आ रहे थे उसी दौरान देखा कि मूर्ति फेंका हुआ है और इस बात को घर में पिताजी से बताया। उसका घर मंदिर के पीछे साइड में स्थित है। सूचना मिलने के बाद घर के युवक के पिता द्वारा विजय कुमार द्वारा मठ में जाकर महंत महानंद पुरी को सूचना दिया गया।सूचना मिलने के बाद महंत जी तुरंत ही जाकर मूर्ति को देखे और पुलिस को सूचना दिए।मुर्ति को चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जिसमें दोनों मूर्ति का सिर कटा हुआ है, साथ ही दोनों मूर्ति का दोनों पैर व दोनों हाथ भी कटा हुआ है।इधर महंत जी ने बताया कि मूर्ति पहले से चमकिला हो गया है और मूर्ति का आकार भी पतला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कांडी थाना एसआई सुमन शर्मा एवं अशोक कुमार सिंह ने जाँच करते हुए मूर्ति को जप्त कर थाना लेकर गये। मूर्ति को बिना छुए डब्बा में बंद किया गया। एस आई ने बताया कि फिंगर प्रिंट की जांच करवाई जायेगी।मौके पर मूर्ति को देखने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। विदित हो कि थाना क्षेत्र के गरदाहा मठ स्थित मंदिर से श्री राधा व कृष्ण की प्राचीन मूर्ति चार फरवरी की रात में चोरी हो गई थी।मूर्ति बरामदगी के लिए पुरी जिला की पुलिस टीम लगी हुई थी। महंत जी ने बताया कि चोरों ने पुलिस के दबाव में मूर्ति फेकी दी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द घटना की उद्भेदन करने की मांग की है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com