आगरा अमरनाथ यात्रा में आई आपदा में बाह, जरार के 13 लोग फंसे
अमरनाथ यात्रा में आई आपदा में बाह, जरार के 13 लोग फंसे

बाह। जम्मू कश्मीर स्थित अमरनाथ यात्रा को बाह और जरार से पहुंचे तेरेह श्रद्धालु आपदा में फंसे हैं। जानकारी के अनुसार 1 जुलाई को बस द्वारा तेरेह श्रद्धालु उपदेश पुत्र पूजा राम 44 वर्ष बरुआ नगर बाह, गणेश गुप्ता पुत्र प्रेम शंकर पक्की तलैया वाह, कृष्णा गुप्ता पुत्र गणेश 15 वर्ष पक्की तलैया, राजकुमार भारद्वाज मोहल्ला गंज बाह, मनीष 28 वर्ष जाटव टूल्हा, रामकुमार पुत्र रामचरण 40 वर्ष जरार, मुकेश चंद गुप्ता पुत्र जितेंद्र निवासी जरार, नीरज सविता नरौली बाह, वासुदेव पुत्र सेवाराम 33 वर्ष नरोहली, भगवान सिंह कुशवाहा पुत्र मंगल सिंह जरार, अभिषेक पुत्र मनोज 21 वर्ष जरार, रजत पुत्र मुंशीलाल 24 वर्ष जरार, सुजीत पुत्र ललित 19 वर्ष जरार, गणेश गुप्ता निवासी वह अपने परिजनों को अमरनाथ मंदिर के समीप बादल फटने से हुई आपदा में फंसे होने की जानकारी दी कहा कि सभी लोग सुरक्षित हैं और प्रशासन के द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिए गए हैं, गणेश के परिजनों ने बताया कि बाह जरार से अमरनाथ यात्रा के लिए एक समूह में बस द्वारा तेराह श्रद्धालु निकले थे, शुक्रवार सुबह अमरनाथ गुफा में उक्त श्रद्धालु दर्शन कर रहे थे उसी समय बादल फटने से अमरनाथ गुफा से नजदीकी आपदा आई जिसमें कुछ लोगों के हताहत होने की भी सूचना है। मगर बाह और जरार से गए श्रद्धालु पूर्ण तरीके से सुरक्षित है, अमरनाथ यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के परिजन बार-बार फोन के माध्यम से संपर्क में बने हुए हैं।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

