आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही
आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही

*जनपद उन्नाव*
*आबकारी विभाग व थाना मौरावां की संयुक्त कार्यवाही*
*दिनाँक 05.03.2023*
होली पर्व के दृष्टिगत आबकारी आयुक्त के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में आबकारी विभाग व थाना मौरावां पुलिस स्टाफ के साथ ग्राम संदिग्ध ग्राम जनवारनखेडा,शिवपुर मुथैया ,व मोहल्ला लुधौरा कस्बा मौरावां में
एक बारगी दबिश देते हुए एक अभियुक्ता को 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ,साथ ही 2 भट्ठियों के साथ लगभग 400 किलो ग्राम महुआ लहन को भी मौके पर नष्ट किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्ता
1 . शोमा पत्नी पवन
निवासी मोहल्ला लुधौरा कस्बा मौरावां को
थाना मौरावां में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अन्य कार्यवाही में तहसील सदर अंतर्गत जरगाँव एवं जमुका में अवैध शराब की बिक्री की शिकायत के दृष्टिगत परचून की दुकानों एवं संदिग्ध घरों की सघन तलाशी ली गई।

Subscribe to my channel

