गढवा चार गोल से हरिहरपुर टीम विजई हुआ


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी(गढ़वा) : प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतरिया गांव स्थित खेल के मैदान में सर्व शक्तिमान बाल कमिटी के तत्वधान में आयोजित फुटबॉल मैच का फाइनल मुकाबला खेला गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी सह झामुमो प्रखण्ड अध्यक्ष- मुन्ना ठाकुर थे। इसके बाद मुख्य अतिथि मुन्ना ठाकुर, थाना प्रभारी फैज रब्बानी, बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर उपाध्याय उर्फ विकास उपाध्याय युवा समाजसेवी पंकज सिंह ने खेल मैदान में पहुंचकर पंक्तिबद्ध तरीके से तालियां बजाते हुए खड़े दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मारकर मैच का शुभारंभ किया। विदित हो कि आयोजित उक्त फुटबॉल मैच में कुल 16 टीमें भाग ली थीं, जिसमें आखिरी मैच गढ़वा जिला के हरिहरपुर व पलामू जिला के हैदरनगर के भदइंपर की टीम के बीच खेला गया, जहां रेफरी मैन भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार संजय कुमार उर्फ जफर थे। आयोजित उक्त फुटबॉल मैच बेहद आकर्षक था। अंत में हरिहरपुर की टीम ने 4 गोल से हैदरनगर के भदइंपर की टीम को पराजित कर फाइनल मैच अपने नाम किया। इसके बाद मुन्ना ठाकुर द्वारा विजई को शील्ड का वितरण किया।

Subscribe to my channel


