Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) का आयोजन। स्थानीय लोगों समेत भाजपा विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद

होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) का आयोजन। स्थानीय लोगों समेत भाजपा विधायक और कार्यकर्ता रहे मौजूद

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

इस साल भी शशि सरोजनी रंगमंच सेवा संस्थान द्वारा जेपी पार्क में रविवार को होली मिलन समारोह (रंगोत्सव) का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल हो लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। सभी ने रंगोत्सव का भरपूर आनंद लिया। होली पर्व भाईचारा और समरसता का पर्व है। उक्त बातें पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. आलोक रंजन ने समारोह का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि संस्थान का यह बहुत अच्छा प्रयास है। इस त्यौहार पर लोग सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस तरह का आयोजन एकजुटता का संदेश देता है। वही संस्थान के मुख्य संरक्षक अधिवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाईयों की विजय का पर्व है। हमें इसकी अच्छाइयों से सीख लेनी चाहिए। यह पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक हैं। इस मौके पर लोगों को अपनी आंतरिक बुराईयों को नष्ट कर अच्छाईयों को आत्मसात करनी चाहिए। जबकि नाट्य निर्देशक कुन्दन वर्मा ने संस्थान के उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि कला, कलाकार, साहित्य व संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु कृत संकल्पित है। हमारी संस्थान विभिन्न अवसरों पर इस तरह का आयोजन कर समाज और संस्कृति को जोड़ने का कार्य करता है। श्री वर्मा के निर्देशन में संस्थान के रंगकर्मियों, कलाकारों ने कई बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों को खूब झुमाया।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com