सहरसा में पति-देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
सहरसा में पति-देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

लोकेशन सहरसा बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 
सहरसा में पति-देवर व ननद पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप
सहरसा से बड़ी खबर है, जहां एक महिला ने अपने पति, देवर और ननद पर मारपीट कर प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाना में लिखित आवेदन देकर पुलिस से न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार किया गया। पति पर बच्चों को अपने साथ ले जाने का भी आरोप लगाया गया है। महिला का कहना है कि जब वह अपने बच्चों और ससुराल पक्ष से मिलने पहुंची, तो उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। पीड़िता ने घटना से जुड़े सीसीटीवी कैमरे और अन्य साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही पति समेत आरोपित ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अब पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
Subscribe to my channel



