सहरसा बिहार गम्हरिया गांव पहुंचे जाप सुप्रिमों पप्पू यादव
गम्हरिया गांव पहुंचे जाप सुप्रिमों पप्पू यादव

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बुधवार को बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड नंबर 12 पहुंचकर मृतक अमित कुमार के स्वजनों से मिलें। सांसद ने अपराधियों की निंदा करते हुए स्पीडी ट्रायल चलाकर हत्याकांड में शामिल दोषियों पर कार्रवाई कराने की आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हिफाजत के लिए उनकी जान भी चली जाए तो पीछे नहीं हटेंगे। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने सहरसा एसपी लिपी सिंह से दूरभाष पर बात की और कहा कि संबंधित मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। वहीं मृतक के स्वजनों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए मृतक के छोटे भाई को पढ़ने का सभी खर्च देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर कार्रवाई होनी चाहिए ताकि समाज में भाईचारे का माहौल बना रहे। हालांकि ग्रामीण लोगों ने बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी संजय दास के कार्यशैली पर जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को अवगत कराया और कहा कि जब से बैजनाथपुर पुलिस शिविर में शिविर प्रभारी संजय दास योगदान लिए हैं उनके दिमाग मे सिर्फ रुपेया कमाना है। किसी भी निर्दोश गरीब परिवार के लोगों को कही से उठाकर पुलिस शिविर ले जाया करते हैं और उनसे मौटा रकम लेकर छोड़ देते हैं। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि मैं इस प्रभारी के बारे में डीजीपी से लेकर सरकार तक जाउंगा। पूर्व सांसद ने कहा कि पुलिस पूरी तरह शराब बेचवाने में शामिल है। जिस तरह से सहरसा जिले से लेकर कई अन्य जिलों में अपराध हो रहा है। उससे प्रतीत हो रहा है अपराधियों व माफिया सक्रिय
है। मौके पर जाप नेता शशि यादव, उमेश यादव, आर्यन कुमार, डॉ कपिल देव कुमार, विक्रम कुमार यादव सहित ग्रामीण सुरेश यादव, सुजीत कुमार, सुमित कुमार बिट्टू, अर्जुन यादव अन्य मौजूद थे।

Subscribe to my channel



