गढवा भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलाल दुबे ने उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी(गढ़वा) : भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने मुलाकात कर उपायुक्त को मांग पत्र सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने गढ़वा की धरती पर पहुंचने की खुशी में उपायुक्त का हार्दिक अभिनंदन किया। श्री दुबे ने मांगपत्र सौंपते हुए कहा कि जिले के सभी किसानों के धान क्रय हुआ, लरकीं आधा पैसा ही मिला है। आधा पैसा अभी नहीं मिल पाया है। जिले के कई प्रखंड मुख्यालय अंचल पदाधिकारी, बाल विकास पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का महत्वपूर्ण पद प्रभार पर चल रहा है। कांडी व बरडीहा प्रखण्ड में कम से कम अंचल पदाधिकारी को नियुक्त किया जाए, जिससे जनता का काम सुचारू रूप से हो सके। कांडी प्रखंड मुख्यालय में कर्मी की लापरवाही से प्रधानमंत्री आवास के रजिस्ट्रेशन में सैकड़ों लाभुकों का लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन में फेरबदल कर दिया गया है, जिसमें लाभुकों का आवास लंबित है, इसे सुधार करवाया जाए। किसानों के लिए कल्याणकारी योजना, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, अनुदानित खाद बीज कीटनाशक व आधुनिकरण का लाभ किसानों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसमें पारदर्शिता लाते हुए किसानों तक पहुंचाने पर पहल किया जाए। जिले में निष्क्रिय पैक्स का नया चुनाव कराया जाए। कांडी में बन रहे सिंचाई नहर के कार्य मे बरती जा रही अनियमितता की जांच कराई जाए। खजूरी जलाशय से किसानों को सिंचाई अवरुद्ध है। व किसानों के खेत तक पानी पहुंचाया जाए। जिला के सभी प्रखंडों में प्रतिदिन आधार कार्ड बनवाई जाए।

Subscribe to my channel


