Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

नवयुवकों के द्वारा खोलरा गांव में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

नवयुवकों के द्वारा खोलरा गांव में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

Spread the love

नवयुवकों के द्वारा खोलरा गांव में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन

संवाददाता दयानंद यादव की रिपोर्ट

मेराल प्रखंड अंतर्गत चेचरिया पंचायत के खोलरा गांव में बीती रात नवयुवकों के द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कि बाहर से आए हुए कलाकारों ने होली गीत गाकर सभी लोगों का मन मोह लिया। साथ ही साथ होली गीत पर डांसर के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने जमकर ठुमके लगाए। लोगों ने बताया कि बहुत सालों के बाद नवयुवकों के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कराया गया था। वहीं पूछे जाने पर संजय व्यास ने किया कहा कि एक कला की पहचान एक कलाकार ही कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि आज हमें बहुत खुशी हुई कि हमें यहां गाना गाने का मौका मिला। मैं अपने और अपने साथियों की ओर से सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं।इस मौके पर नवयुवक विरेन्द्र चौधरी, श्यामलाल चौधरी, अवधेश चौधरी, के साथ-साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com