चित्रकूट ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 35वा प्रांतीय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का 35वा प्रांतीय सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन*
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चित्रकूट से है जहां पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का 35 वा प्रांतीय सम्मेलन का भव्य रूप से आयोजन किया गया। आपको बता दे कि यह प्रांतीय सम्मेलन जनपद चित्रकूट के रामायण मेला में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मा० स्वतंत्र देव सिंह जल शक्ति एवं सिंचाई मंत्री उत्तर प्रदेश की गरिमामई उपस्थिति रही, एवं यह कार्यक्रम माननीय श्री सौरभ कुमार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमे मुख्य रूप से मुख्य वक्ता मां० श्री गिरीश चंद्र त्रिपाठी (चेयरमैन उच्च शिक्षा आयोग उ०प्र०),मां० प्रोफेसर श्री भरत मिश्र आदि लोगो ने अपने विचारो को एक एक करके जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से पत्रकारों को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बताया गया और पुराने समय में भी पत्रकारों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए काफी सारे कार्य किए और देश और देश की जनता को सही खबर और सही जानकारी प्रदान करने का अच्छा कार्य लगातार किया गया जिससे देश के नागरिकों को जागरूकता एवं अन्य चीजों की जानकारी समय समय पर मिलती रही। वक्ताओं द्वारा बताया गया कि पत्रकारों ने अपने अच्छे लेख से कैसे समाज को आगे बढ़ाने का कार्य किया और आज भी पत्रकार चाहे वो प्रिंट का हो या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हो अपने कर्तव्य का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


