जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया
जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया

फिरोजाबाद
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
आज दिनांक 24 फरवरी 2023 को जिला कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग टास्क फोर्स का एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा डॉ बीएस गौतम का फूल माला से जोशीला स्वागत किया जिला अध्यक्ष डॉ बीएस गौतम ने प्रशिक्षण दिया और कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश का आम आदमी जाग जाएगा तो राजनेता और भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी घुटनों के बल आजाएंगे और जनता का काम एक बार के कहने पर ही हो जाएगा आम जनता सूचना अधिकार अधिनियम 2005 की ताकत को पहचाने वह देश के मालिक हैं और उन्होंने कहा कि गरीब गरीब होता जा रहा है और अमीर बेहिसाब संपत्ति के मालिक होते जा रहे हैं ऐसा ही रहा तो खुलेआम होगी छीना झपटीऔर लूटपाट अनिल उपाध्याय वरिष्ठ नेता कांग्रेस ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 आम जनता का हथियार है राजीव मल्होत्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और मनमानी को रोकने के लिए सूचना अधिकार अधिनियम 2005 एक अचूक हथियार है प्रशिक्षण पूर्व सूबेदार मेजर एसएल आनंद बंगाली बाबू पुष्कर उदयवीर सिंह बिशंबर सिंह अजय कुमार चंद्रप्रकाश रामेश्वर सोनी प्रमोद रावत राजा खान विजय कुमार अब्दुल अजीज कुरैशी आदि लोग उपस्थित रहे

Subscribe to my channel



