सहरसा बिहार पस्तपार में पुलिस के विरोध में लोगों ने किया बवाल NH 106 को जाम कर पुलिस के खिलाफ किया नारेबाजी
पस्तपार में पुलिस के विरोध में लोगों ने किया बवाल NH 106 को जाम कर पुलिस के खिलाफ किया नारेबाजी

सुभाष राम रिपोर्ट
सहरसा जिला के
पतरघट प्रखंड क्षेत्र के पस्तपार शिविर चौक के समीप स्थानीय लोगों ने नियंत्रण विधि व्यवस्था के विरोध में सड़क पर आग जलाकर पस्तपार मधेपुरा NH106 मुख्य मार्ग शोरूम के समीप जाम कर दिया। आंदोलनकारी ने पस्तपार शिविर अध्यक्ष व मुंशी के खिलाफ में जमकर नारेबाजी की स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी को पस्तपार शिविर अध्यक्ष के द्वारा पनाह दिया जाता है। और निर्दोष को पकड़कर झूठा मुकदमा में फंसाने का साजिश किया जाता है।
मोटी रकम लेकर अपराधी को छोड़ दिया जाता है उग्र लोगों का एक ही मांग पस्तपार शिविर अध्यक्ष व मुंशी का तबादला जब तक नहीं होगा तब तक जाम नहीं हटे गा। मौके पर पहुंचे पतरघट ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र व पुलिस बल के साथ पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुट गई। तत्पश्चात सहरसा सदर डीएसपी संतोष कुमार ने पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुट गई और कार्रवाई का आश्वासन देकर के जाम को हटवाया।वही प्रदर्शनकारी के द्वारा शिविर अध्यक्ष जितेंद्र कुमार व मुंशी धर्मेंद्र कुमार की तबादला का मांग किया। डीएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर के जाम को हटवाया मौके पर
जिला परिषद सदस्य मिथिलेश कुमार राणा, मुखिया विनोद कुमार पप्पू, मुखिया संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र राणा, सत नारायण यादव, विद्यानंद दास, अनमोल, मुखिया पति मंटू यादव, सरपंच पति अरविंद यादव, पिंटू यादव, पिंकेश कुमार, पस्तपार समिति आदि लोग मौजूद देखें।

Subscribe to my channel



