Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल।प्रिंसिपल ने कहा सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल।प्रिंसिपल ने कहा सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* शिक्षक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल।मारपीट के दौरान कॉलेज में अफरा तफरी का माहौल।प्रिंसिपल ने कहा सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा से खबर आ रही है जहां बीते सोमवार को शिक्षक के साथ छात्रों के द्वारा धक्का मुक्की और मारपीट की गई।जिसका इनदिनों वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से हो वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो बीते सोमवार का है और राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय का बताया जा रहा है।हालांकि आवाज इंडिया न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे छात्र और शिक्षक में धक्का मुक्की और मारपीट हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बीते कल राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में बीए थर्ड पार्ट की परीक्षा दूसरी पाली में हो रही थी।और सभी क्लास रूम में परीक्षा संचालित हो रही थी।उसी दौरान परीक्षा दे रहे छात्र के अभिभावक द्वारा वीक्षक के ऊपर अभद्र भासा का प्रयोग किया गया।उसके बाद जब वीक्षक परीक्षा दे रहे छात्र के अभिभावक को समझाने के उद्देश्य से बाहर निकले तो उनके साथ छात्र और कुछ लोगों के द्वारा धक्का मुक्की और मारपीट करने लगा।जिसका वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया और वायरल कर दिया।
बतातें चलें कि दोने वीक्षक में एक का नाम डॉ आलोक झा है जो अतिथि शिक्षक है और दूसरे वीक्षक का नाम डॉ अक्षय चौधरी है ये भी अतिथि शिक्षक ही है।और राजेंद्र मिश्र महाविद्यालय में कार्यरत हैं।इन्हीं दोनों शिक्षकों पर अभिभावक के द्वारा अभद्र टिपणी की गयी थी।जब दोनो वीक्षक बाहर निकल कर समझाने के उद्देश्य से गये उनके पास तो बात बहुत ज्यादा बढ़ गयी।उसके बाद अभिभावक और छात्र मिलकर धक्का मुक्की कर मारपीट करने लगा और जमकर धुनाई कर दिया।
वहीं राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ राजीव झा ने बताया कि छात्र और अभिभावक के द्वारा दोनो शिक्षक के ऊपर कॉमेंट किया था।जिसको लेकर दोनो वीक्षक बाहर जाकर समझाने गए थे।उसी दौरान छात्र और अभिभावक उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।उन्होंने ये भी कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध होने के बाद सदर थाना को देकर कार्रवाई की जाएगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com