सहरसा बिहार सहरसा में खाद्य निगम की वाहन से चावल की चोरी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। जिला प्रबंधक तीन सदस्यी टीम का किया गठन
सहरसा में खाद्य निगम की वाहन से चावल की चोरी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। जिला प्रबंधक तीन सदस्यी टीम का किया गठन

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले के कहरा प्रखंड अंतर्गत टीपीडीएस गौदाम पर चौरों का आतंक मचा हुआ हैं।गौदाम कर्मी एवं वाहन चालकों की मिलीभगत से इनलोगों की धंधा काफी फल फूल रहा हैं। और इन्हीं लोगों के कारण चोरों ने घटना को बीते 29 नवंबर को अंजाम दे रहा था।उसी समय डीलर संघ के किसी सदस्य ने वीडियो बना लिया।और बीते 30 नवंबर बुधवार को वायरल कर दिया।जो वायरल वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दो लोग वाहन के ऊपर चढ़ कर गोदाम पर लगी खाद्यान लोड वाहन गाड़ी से सभी बैग में पाईप लगाकर खाद्यान की चोरी करते दिख रहा है।और वो चोरी कर रहे युवक अपने को खलासी बता रहा है।जिस गाड़ी से खाद्यान की चोरी हो रही थी उस गाड़ी का नंबर BR-11GA-2683 बताया जा रहा है। खाद्यान की चोरी कर लेने से जन वितरण प्रणाली दुकान तक उचित मात्रा मे खाद्यन्न नहीं पहुंच पाता हैं।और लाभुक से लेकर डीलर सब परेशान रहते है।यह चोरी सरकार की सिस्टम पर सवाल खरा कर रही हैं।
वहीं इस वायरल वीडियो को लेकर जिला प्रबंधक दीपक कुमार् सिंह ने बताया मामला संज्ञान मे आया है ,जाँच की जा रही है जो भी दोसी होंगे उनके विरोध कारवाई की जाएगी।
*BYTE :-* जिला प्रबंधक दीपक कुमार् सिंह।

Subscribe to my channel

