Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत अद्वैतानंद जी ने संत महेश्वर दास जी को बनखंडी महादेव मंदिर का महंत घोषित किया

पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत अद्वैतानंद जी ने संत महेश्वर दास जी को बनखंडी महादेव मंदिर का महंत घोषित किया

Spread the love

आगरा

 

आगरा। बनखंडी महादेव मंदिर उदासीन आश्रम सिकंदरा स्थित बाबरपुर में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत श्री अद्वैतानंद जी की अध्यक्षता में संत सम्मेलन एवं पट्टाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें मुकामी महंत राघवेंद्र दास जीने संत महेश्वर दास जी की महंती का प्रस्ताव रखा गया जिसका उपस्थित सभी संत, महंत एवं भक्तजनों ने करतल ध्वनि से अनुमोदन किया। आश्रम बाबरपुर सिकंदरा में संत महेश्वर दास शिष्य ब्रह्मलीन जय किशन दास जी को उदासीन भेष मर्यादा के अनुसार तिलक एवं शॉल उड़ाकर महंत नियुक्त किया गया।
श्री पंचायत अखाड़ा बड़ा उदासीन ब्राह्मण सील जमात के महंत अद्वैतानंद जी ने बताया कि यह सम्मेलन महंतो का कार्यक्रम है। उदासीन मर्यादा के अनुसार हमारे यहां जहां भी महंत बनाए जाते हैं वह संपूर्ण भेष बनाकर अखाड़ा बनाया जाता है जो भी स्थान योग्य होता है उस स्थान का महंत बना देते हैं। महंत बनाकर उसको सारी जिम्मेदारी दे दी जाती है। स्थान की उन्नति करना और यहां के समाज गांव और भक्त लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए तैयार रहते हैं। हमारे यह आश्रम समग्र भारत वर्ष में स्थित है और हम लोग भी संपूर्ण भारतवर्ष भ्रमण करते रहते हैं।
उन्होंने बताया कि 12 वर्ष के बाद मैं हम एक स्थान पर आते जाते हैं हमारी जमात चलती है और अभी लखनऊ बाराबंकी आदि स्थानों पर हमें जाना है। उन्होंने बताया कि हम सभी सनातनी यों को ज्ञान देना, संस्कार देना हमारा धर्म है और हम लोग धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार करते रहते हैं।
सभी भक्तों गणों ने महंत अद्वैतानंद जी को नगर भ्रमण कराया गया और फूल मालाओं से जगह-जगह स्वागत किया गया
इस सम्मेलन में महंत शंकर दास जी वृंदावन धाम, महंत अखिलेश दास जी होशियारपुर पंजाब, महंत शिवदास इटावा, महंत रामेश्वर दास इटावा, निर्माण राजीव दास वृंदावन, सुखराम दास, ओमकर दास, महंत गोपालदास, रामसेवक अमर दास, केशवदास, भारतदास, विनोद नाथ, महंत योगी महाकाल नाथ मंगलेश्वर नाथ मंदिर, रामवीर यादव, योगेश, उमेश, प्रीतम, वीर सिंह, रछपाल सिंह, राजपाल सिंह, हजारीलल, उमेश चंद्र यादव, चंद्रपाल, अरुण, गंभीर सिंह, आरती यादव, आदि उपस्थित रहे।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com