Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
पुलिस कमिश्नर के नए कार्यालय का एडीजी ने फीता काटकर उद्धघाटन किया
पुलिस कमिश्नर के नए कार्यालय का एडीजी ने फीता काटकर उद्धघाटन किया

आगरा। पुलिस कमिश्नर और डीसीपी सिटी के कार्यालय का पता अब बदल गया है। गुरुवार को पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने ट्रैफिक पुलिस लाइन में बने अपने नए कार्यालय में बैठना शुरू कर दिया है। डीसीपी सिटी भी अब से कलेक्ट्रेट स्थित नए कार्यालय पर बैठकर जनता की सुनवाई करेंगे।
गुरुवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह ने कलेक्ट्रेट में बने डीसीपी सिटी के कार्यालय का उद्घाटन किया और निरीक्षण किया।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


