Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

विश्व हिंदू महासंघ बांदा ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन मनाया

विश्व हिंदू महासंघ बांदा ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन मनाया

Spread the love

बांदा उत्तर प्रदेश न्यूज़

विश्व हिंदू महासंघ बांदा ने योगी आदित्यनाथ जी महाराज का जन्मदिन मनाया

बांदा जनपद में विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा हिंदू हृदय सम्राट, सनातन धर्म रक्षक मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री आदित्यनाथ योगी जी (श्री महंत गोरखनाथ) के जन्म दिवस को “विश्व हिंदू महासंघ बांदा” द्वारा संकट मोचन मंदिर परिसर में उत्सव के रूप में मनाया गया । परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी के जन्मदिन पर संगठन द्वारा हवन पूजन, प्रसाद वितरण करने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ धूम धाम से योगी जी के तस्वीर के सामने केक काटकर, भव्य आतिशबाजी कर हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। महाराज श्री के दीर्घायु होने की मंगल कामना के साथ सम्पूर्ण जनपद की तरफ से मान0 योगी जी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई।इस मौके पर मुख्य अतिथि राजेश शुक्ला रश्मि अवस्थी जिलाध्यक्ष मातृशक्ति विश्व हिंदू महासंघ बांदा जिला प्रभारी पद्मा त्रिपाठी महामंत्री रमा त्रिवेदी भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना गुप्ता नगर अध्यक्ष उमा तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष ममता त्रिपाठी जिला संयोजक किरण गुप्ता अनीता सिंह एवं सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मातृ शक्तियां उपस्थित रहीं।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com