Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

निबोहरा पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर चुराने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोचा

निबोहरा पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर चुराने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोचा

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज़

निबोहरा पुलिस ने ट्रांसफार्मर से कॉपर वायर चुराने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोचा,
भारी मात्रा में कॉपर वायर एवं एक तमंचा दो कारतूस बरामद

फतेहाबाद । निबोहरा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम काटर घाट के नजदीक ट्रांसफार्मर से कहां पर बाय चुराने वाले गैंग के चार सदस्यों को दबोच लिया इनके कब्जे से भारी मात्रा में कोपर बायर एवं एक गाड़ी बरामद की गई है ।एक आरोपी के पास से तमंचा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने चारों की आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
एसओ निबोहरा गंगासागर के मुताबिक गत 29 जनवरी को निबोहरा पुलिया के पास रखे हुए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से नीचे गिरा कर कॉपर वायर चोरी कर लिया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इसी प्रयास में शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की काटर घाट पर कुछ लोग कॉपर वायर को बेचने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक इको गाड़ी में सवार चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 30 किलोग्राम वजन का कॉपर वायर 19200 रुपये नगदी, पाना, रिंच, नट बोल्ट तथा तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र शर्मा पुत्र रामप्रकाश निवासी ग्राम समोना राजाखेड़ा धौलपुर , पवन पुत्र देवकीनंदन निवासी चमरौली थाना सदर जनपद आगरा ,सुरेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी करीमनगर गोवर चौकी ताजगंज ,वही एक 17 वर्षीय आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने सामान को बरामद कर चारों ही आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com