फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई

टूंडला फिरोजाबाद
आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई
बैठक में भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि कल जनसंघ के नेता एवं भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी प्रत्येक बूथ पर बनाएंगे । समूचे देश में भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती को बहुत ही भव्यता से मना रही है। भाजपा एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर समस्त सेक्टर संयोजकों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का चित्र लगाकर माल्यार्पण करना है तथा सुबह साढ़े दस बजे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को भी सुनना है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष दीपक राजौरिया,जिला मंत्री संजय सिंह परमार,अंकित शर्मा,दुष्यंत जादौन,तरुण शर्मा,मनोज चक,सुमित कुमार,हेमन्त चक,दिलीप गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel


