Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शराब पियक्कर का वीडियो वायरल उत्पाद विभाग की उड़ी नींद

शराब पियक्कर का वीडियो वायरल उत्पाद विभाग की उड़ी नींद

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब पीने से लोग बाज नही आ रहे हैं, ऐसी ही दो अलग – अलग तस्वीर बिहार के सहरसा से सामने आई है।
शराबियों के शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क किनारे पड़े होने का बड़ी तेजी से वीडियो वायरल हो रहा है। पहली तस्वीर सदर थाना क्षेत्र के नरियार रोड की बताई जा रही है तो वहीं जहाँ एक शख्श शराब के नशे में धुत्त होकर सड़क किनारे घँटों पड़ा रहा। शराब पीकर बेसुध पड़े शराबी ने स्वीकार किया वो शराब का सेवन किया है और वो खुद को नया बाजार का रहने वाला बता रहा है। वहीं दूसरी तस्वीर बिहरा थाना क्षेत्र का है जहाँ दो शराबी सड़क किनारे शराब के नशे में धुत्त होकर घँटों पड़ा रहा इस दौरान वहां मौजूद लोग शराब के नशे में धुत्त शराबियों को फिर कभी शराब नही पीने की नसीहत दे रहे हैं। अब सवाल उठता है कि जिस तरह से शराब के नशे में धुत्त होकर इन शराबियों का सड़क पर पड़े होने का वीडियो वायरल हो रहा है ऐसे में बिहार में जिन जिम्मेदार लोगों पर शराबबंदी कानून को सफल बनाने का जिम्मा मिला है उनपर भी सवाल उठता है।
मिडिया के द्वारा जब उत्पाद अधीक्षक से इस वायरल वीडियो की बात की तो पहले से इस को लेकर उनकी नींद उड़ी हुई थी और उन्होंने ने कहा की संज्ञान में आया है वीडियो की जांच करवाई जारही है जांचों उपरांत कारवाई होगी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com