बाँदा: अज्ञात कारणों के चलते घर पर फांसी लगा महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने मारपीट कर हत्या की जताई आशंका।

रिपोर्ट-योगेंद्र प्रताप सिंह
स्थान-बाँदा

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के गांव मझिवा सनी निवासी 38 वर्षीय विवाहिता महिला हीरामणि पति सुमत ने कल रात्रि अपने घर पर पति से झगड़ कर नाराज होकर घर में दीवार पर लगी खूंटी के सहारे साफी की मदद से फांसी लगा खुदकुशी कर लिया। जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटके हुए देखा तो तत्काल महिला के परिजनों व स्थानीय बिसंडा थाना पुलिस को सूचना दिया। जिस पर मौके पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार परिजनों से पूछताछ करने के पश्चात पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। मृतक महिला का मायका बिसंडा थाना अंतर्गत की गांव बाघा में है। मृतक अपने पीछे दो लड़के और एक लड़की को छोड़ कर चली गई। महिला की मौत के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। वही मृतक के परिजनों ने अपनी पुत्री की ससुरालियों द्वारा मारपीट करके हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।मृतक के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले है फांसी लगाने की स्थति संदिग्ध दिखाई पड़ती है।

Subscribe to my channel



