Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड तीसरी बार निर्विरोध शिवपुर पंचायत की उप मुखिया बनी दुर्गा देवी,समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी

तीसरी बार निर्विरोध शिवपुर पंचायत की उप मुखिया बनी दुर्गा देवी,समर्थकों ने जमकर की आतिशबाजी

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

कांडी प्रखंड के शिवपुर पंचायत में शनिवार को वार्ड 13 की वार्ड पार्षद दुर्गा देवी निर्विरोध उप मुखिया चुना गईं।
निर्वाची पदाधिकारी नीलेश कुमार मुर्मू के समक्ष शिवपुर पंचायत के 1से लेकर 12 तक के सभी वार्ड पार्षदों ने दुर्गा देवी के पक्ष में अपना समर्थन दिया।
दुर्गा देवी के उप मुखिया निर्वाचित होने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश कुमार मुर्मू ने उन्हे पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई।
मौके पर मौजूद सभी वार्ड पार्षदों ने उप मुखिया को माला पहनाकर बधाई दिया।उधर उप मुखिया ने भी सभी वार्ड पार्षदों को माला पहनाकर कर आभार प्रकट किया।
उप मुखिया के समर्थन में जुटे सैकड़ों लोगों ने पंचायत भवन के सामने आतिशबाजी की।साथ ही उपस्थित लोगों के बीच मिठ़ईयां बाटी गई।
इस दौरान नवनिर्वाचित मुखिया सोनी देवी,पूर्व मुखिया जयकिशुन राम,प्रखंंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास उपाध्याय,मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम,छोटन उपाध्याय व हरि पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com