Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मथुरा मथुरा में बडे ही धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 647 वीं जयंती,

मथुरा में बडे ही धूमधाम से मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 647 वीं जयंती,

Spread the love

 

मथुरा डा.अंबेडकर सामाजिक मंच के तत्वाधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 647,वीं जयंती पर पुष्पांजलि एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया गुरु रविदास आश्रम मसानी पर रविवार की सुबह बल्देव विधायक पूरन प्रकाश एवं पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार भुकेश व अन्य समाजसेवियों के द्वारा गुरु रविदास जी को पुष्पांजलि अर्पित की गई इसके बाद आश्रम से शोभायात्रा शुरू हुई।शोभायात्रा रविदास आश्रम से शुरू होकर रूपम ,डीग गेट, भरतपुरगेट, कोतवाली रोड ,होलीगेट, छत्ता बाजार, चौक बाजार और मंडी रामदास होते हुए पुन संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम प्रांगण पहुंची। रास्ते में जगह-जगह संत रविदास की झांकी का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि बल्देव विधानसभा से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने से बहुजन समाज का भला हो सकता है। उन्होंने कहा कि संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही समानता,भाईचारा, समता मूलक समाज की स्थापना हो सकती है।शोभा यात्रा में मुख्य रूप से मोहन सिंह कदम ,मान सिंह दरोगा जी, सुरेश बौद्ध, अशोक प्रिया अशोक केसरिया नरेंद्र कुमार लेखपाल मंच के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेराज अली, कृष्ण गोपाल कदम,विजय सिंह बाजना, मलखान सिंह,राहुल पंकज,प्रधान थान सिंह,लख्मी चंद जितेंद्र कुमार निगम,कमल सिंह बौद्ध,श्याम सिंह बौद्ध, महेंद्र पाल सिंह, ईश्वरी प्रसाद गौतम,उमेश पाल सिंह,सुरेश चंद्र, प्रवीण भास्कर डीके राहुल दिनेश कुमार राजेंद्र गुड्डू भानु प्रताप सिंह हीरा चक्रवर्ती डॉ, एसपी सिंह बंटी चोटेला विनोद नागर सरदार अमरजीत सिंह विक्रम बाल्मीकि आसिफ कुरेशी आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे,,,

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com