सुपौल : प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से गरीब निसहाय बच्चों को दे रही मुफ्त शिक्षा,भोजन।

रिपोर्ट:-बलराम कुमार मधेपुरा बिहार।

एंकर:-मामला मधेपुरा जिला अंतर्गत लालपुर सरोपट्टी पंचायत के लालपुर वार्ड नं0-09-में गरीब,निसहाय, बच्चों के लिए विद्यालय में मुफ्त शिक्षा,एवं भोजन,के लिए चयनित किया गया सेविका एवं सहायिका की है।
प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से खोले गए केंद्र पर विधि पूर्वक केक एवं फीता काटकर उद्दघाटन किया।
प्रगतिशील बाल विकास संस्थान के बिहार निर्देशक सुरेश प्रसाद मेहता, ने बताया की हमारे संस्थान के द्वारा बिहार के सभी जिलों के पंचायतों में प्रत्येक वार्ड में जाकर सेविका एवं सहायिका का चयन किया जा रहा है।
ताकि वार्ड के सभी गरीब एवं निसहाय बच्चे आकर पढ़े।
निःशुल्क शिक्षा निःशुल्क भोजन मीले।
पढ़ेगा का इंडिया तभी तो आगे बढ़ेगा इंडिया।
इसी कड़ी में मधेपुरा जिला के लालपुर वार्ड नं0-09-में विद्यालय केंद्र संख्या-138-में वन्दना जायसवाल, को सेविका पद पर एवं सुमन देवी,को सहायिका पद पर नियुक्त किया गया है।
ताकि वार्ड के सभी गरीब निसहाय बच्चों को निःशुल्क शिक्षा,एवं भोजन,मिल सके।
साथ हीं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी,के स्वच्छता भारत अभियान मिशन को भी पूरा करेंगे।
साफ सफाई रखना दूसरों को भी साफ सफाई रखने के लिए प्रेरित करना।
सफाई रहेगी तभी तो हमलोग बीमारी से बचेंगे।
स्वच्छ रहेंगे सुरक्षित रहेंगे।
वहीं उन्होंने ये भी बताया की आज हमलोग कोरोना जैसे महामारी से लड़ने के लिए बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
जिस तरह माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी, का सपना जल जीवन हरियाली का मिशन चल रहा है।
उस पर हमारी संस्थान भी वृक्षारोपण का काम कर रही है।
क्योंकि वृक्ष है जो हमलोगों को स्वच्छ ऑक्सीजन देती है जो हमलोग सांस लेते हैं।
वृक्ष हरा भरा रहने से प्रदूषित वातावरण को खत्म करती है।
स्वच्छ रखें स्वस्थ रहें।
सांसे हो रही है कम आओ पेड़ लगाएं हम।
जागरूकता शिविर के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी,का यह भी नारा है की बाल विवाह, दहेज प्रथा पर रोक लगे।
उस पर भी संस्थानों के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
18,वर्ष से कम उम्र की लड़की का शादी नहीं करें।
परेशानी भी होती है कानूनी अपराध भी है।
दहेज कोई न लें न दें।
शादी से दहेज हटाएं
बहू नहीं बेटी घर लाएं।
खुशियाँ नहीं खरीदी जाती।
रिश्ते प्यार से जुड़ते हैं।
वहीं सेविका पद पर नियुक्त वन्दना जायसवाल, ने बताया की मुझे जो दायित्व दिया गया है।
उस पद पर अपने कार्य के प्रति कर्मनिष्ठा के साथ खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी।
अपने दायित्व का पूर्णरूपेण निर्वाह करूंगी।
वहीं जनता ने बताया की हमलोगों को खुशी है की हरएक पंचायत के वार्ड में प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से विद्यालय खोले जा रहे हैं।
जो महत्वपूर्ण भी है।
क्योंकि गरीब निसहाय बच्चों को मुफ्त में शिक्षा एवं भोजन दिया जा रहा है।
पढ़ेगा का इंडिया।
तभी तो बढ़ेगा इंडिया।
साथ हीं गरीब निसहाय बच्चों के बीच सिलेट, पेंसिल, काँपी बाँटी गई।
वहीं जनता में काफी खुशी देखी गई।
दर्जनों लोग शामिल भी हुए।
प्रगतिशील बाल विकास संस्थान की और से केंद्र खोले जाने से गरीब निसहाय बच्चों के साथ साथ गरीब महादलित पढ़े लिखे महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
बाईट:-सुरेश प्रसाद मेहता, बिहार निर्देशक, संस्थान।
बाईट:-वन्दना जायसवाल,सेविका।
बाईट:-जनता।
Subscribe to my channel



