Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार बढ़ी ठंड, बैजनाथपुर चौराहे पर अभी तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

बढ़ी ठंड, बैजनाथपुर चौराहे पर अभी तक नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

Spread the love

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत बैजनाथपुर चौक समेत विभिन्न चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में प्रखंड प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त हैं। बतादें कि  नव वर्ष 2023 आते ही ठंड ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। बढ़ रही ठंड के बीच चौक – चौराहे पर प्रखंड प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं किए जाने के बीच लोगों की निगाहें प्रशासन पर जा टिकी हैं। सोमवार को कड़ाके की ठंड के बीच चौक – चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण दुकानदारों ने रदी कागज और फलों की पेटियों को जला कर ठंड भगाने का प्रयास कर रहे हैं।पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों में ही दुबकने लगे हैं। सुबह साम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक काम से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। बृद्वो और बच्चों को खांसी परेशानी झेलनी पर रही हैं। ठंड अधिक होने के कारण कर्ई लोगों के प्रातः कालिन ठहलने का समय पर असर पर रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजूगो और बच्चों को हो रही हैं। हालात हैं कि साम ढ़लते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच दूर दराज से बस पड़ाव व रेलवे स्टेशन पहुंचे यात्रियों ,ठेला व रिक्शा चलाने वाले के साथ गरीबों और खाना बदोसो को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दूर कही धुआं उठता देख आग की उम्मीद में वहा पहुंच जा रहे हैं। गर्म कपड़ों भी ठंड से निजात दिला पाने में हो रही नकाबी साबित हो रहा है। गर्म कपड़ों पहनने के बाद लोगों को आग का सहारा लेना पड़ रहा है। सीओ अनुपम ने कही कि सभी चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था कराई जा रही हैं।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com