चित्रकूट पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
चित्रकूट जनपद में आज दिनांक 27 जनवरी को ग्राम व्योहरा विकासखंड पहाड़ी में दीनदयाल उपाध्याय पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया कैंप का उदघाटन प्रेमचंद्र जिला पंचायत सदस्य ओरा द्वारा किया गया
।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र में माल्यार्पण करने के उपरान्त गौ माता की पूजा करके कार्यक्रम की शुरुवात की गई। कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार प्रधान प्रतिनिधि व्योहरा ने किया पशु स्वास्थ्य शिविर में पशु चिकित्सा बांझपन कृत्रिम गर्भाधान के कार्य संपादित किए गए शिविर में 489 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया 450 से अधिक छोटे पशुओं को दवा पान कराया गया इस कार्यक्रम में डा वीरेंद्र सिंह पशुचिकित्साधिकारी पहाड़ी डा संजय सिंह पशुचिकित्साधिकारी सरधुवा डा वृंदावन राठौर पशुचिकित्साधिकारी लमियारी रामभरोसे पशुधन प्रसार अधिकारी मुकेश कुमार पशुधन प्रसार अधिकारी सेमरिया अजीत साहू पशुधन प्रसार अधिकारी भरतकूप के साथ अन्य पशुमित्र व ग्रामीण उपस्थित रहे।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



