BreakingprobivPublicअजब-गजबउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवक्राइमबाँदास्थानीय खबरें
Trending

बांदा में युवक की हत्या का खुलासा

बांदा में युवक की हत्या का खुलासा

Spread the love

: बांदा में युवक की हत्या का खुलासा योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी

बांदा: तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर में 13 सितंबर को मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी पवन अभी फरार है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 12/13 सितंबर की रात सड़क किनारे पेशाब करने से मना करने पर हुए मामूली विवाद में आरोपियों ने युवक की डंडों से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी (ऑपरेशन त्रिनेत्र) की मदद से आरोपी को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडे, अधजली लकड़ी, मृतक के जूते और शव को फेंकने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com