यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को किया गया रवाना
यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को किया गया रवाना

बांदा न्यूज –
यातायात व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा हरी झंडी दिखाकर आधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को किया गया रवाना
आज दिनांक 30.07.2026 को पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनपद की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस को उपलब्ध कराए गए अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन को सिविल लाइन चौकी परिसर से अपर पुलिस अधीक्षक बांदा श्री शिवराज एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री सौरभ सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बांदा ने बताया कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित यह इंटरसेप्टर वाहन ओवरस्पीडिंग, यातायात नियमों के उल्लंघन, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन तथा अन्य सड़क सुरक्षा संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह वाहन यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा । कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, सिविल लाइन चौकी प्रभारी श्री आशुतोष त्रिपाठी, अन्य पुलिस अधिकारी, यातायात पुलिसकर्मी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel