फिरोजाबाद जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला: जीआरपी पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
टूंडला। जीआरपी पुलिस ने रेलवे स्टेशन टूंडला प्लेटफार्म नंबर 3 से एक मोबाइल चोर गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है।
जीआरपी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान रेलवे प्लेटफार्म नंबर 3 के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो घबराकर भागने लगा, तभी पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने लाई। जहां उसकी तलाशी लेने पर एक चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पकड़े गए चोर ने अपना नाम दलवीर राठौर पुत्र स्व. राम नरेश राठौर निवासी गांव नगला कटीला थाना पटियाली जिला कासगंज, हाल निवासी आर्य नगर शिव मंदिर बल्लू घोड़े वाले के पास थाना लोनी जिला गाजियाबाद बताया है। जिसे पुलिस ने चोरी के मामले में जेल भेजा है ।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



