Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद 11 फरवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई प्रेस वार्ता

11 फरवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई प्रेस वार्ता

Spread the love

*11 फरवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर हुई प्रेस वार्ता*

*बताया गया इस बार एक लाख वादों को निस्तारित कराने का है लक्ष्य*

फ़िरोज़ाबाद जनपद न्यायालय फ़िरोजाबाद के केंद्रीय सभागार में हुई प्रेस वार्ता में अपर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव यजुवेंद्र विक्रम सिंह ने आगामी 11 फरवरी 2023 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों व लक्ष्य को लेकर जानकारी दी, बताया कि इस बार करीब एक लाख वादों को निस्तारित कराने का लक्ष्य रखा है।

बताया कि उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फ़िरोज़ाबाद के अध्यक्ष व जिला जज हरवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में 22 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। बताया कि इस अदालत में एक लाख वादों को निस्तारित कराने का लक्ष्य रखा है पिछली बार करीब 77 हजार वादों का निस्तारण कराया गया था, बताया एक लाख वादों के निस्तारण को प्रयास जारी है ताकि अधिक से अधिक पक्षकारान आकर अपने वादों का निस्तारण कराएं।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com